सांसद रमेश अवस्थी MPLADS समिति के सदस्य नामित:देशभर के 22 सांसदों को मिली जिम्मेदारी, झांसी से अनुराग शर्मा का नाम भी शामिल
कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी को सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) से जुड़ी समिति का सदस्य नामित किया गया है। देशभर से कुल 22 सांसदों को इस समिति में शामिल किया गया है। सूची में रमेश अवस्थी का नाम दूसरे नंबर पर है। उत्तर प्रदेश से झांसी के सांसद अनुराग शर्मा को भी समिति में सदस्य बनाया गया है। क्या है MPLADS योजना
सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (Member of Parliament Local Area Development Scheme) भारत सरकार की केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। इसकी शुरुआत 23 दिसंबर 1993 को हुई थी। योजना के तहत प्रत्येक सांसद को अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों की सिफारिश करने के लिए हर साल 5 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित होती है। इस राशि का उपयोग स्थानीय जरूरतों के आधार पर पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सड़क और अन्य सामुदायिक सुविधाओं से जुड़े स्थायी विकास कार्यों के लिए किया जाता है। सांसद सीधे नहीं निकालते फंड
MPLADS के तहत सांसदों को राशि सीधे नहीं दी जाती। सांसद अपने क्षेत्र की जरूरतों के मुताबिक विकास कार्यों की सिफारिश करते हैं और प्रस्ताव जिला कलेक्टर को भेजते हैं। इसके बाद संबंधित विभागों की तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने पर विकास कार्य कराए जाते हैं। लोकसभा सांसद अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की सीमा के भीतर ही MPLADS के तहत विकास कार्यों की सिफारिश कर सकते हैं। SC-ST के लिए भी फंड निर्धारित
योजना के नियमों के तहत सांसदों को अपने कुल MPLADS फंड का कम से कम 15% अनुसूचित जाति (SC) और 7.5% अनुसूचित जनजाति (ST) क्षेत्रों के विकास से जुड़े कार्यों पर खर्च करने की सिफारिश करनी होती है। वहीं, किसी वित्तीय वर्ष में निर्धारित राशि का पूरा उपयोग नहीं होने पर बची हुई राशि को आगे के लिए जारी रखा जा सकता है। MPLADS योजना सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के अंतर्गत संचालित होती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)