सेवा ज्योति यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, 7 अक्टूबर को लोगों से जामताड़ा पहुंचने की अपील
फतेहपुर| फतेहपुर मंडल के चौकुंदा गांव में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष संजय मंडल की अध्यक्षता में हुई। संचालन मंडल महामंत्री निवारण मंडल ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में मंडल प्रभारी अभय सिंह ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों और कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बूथ स्तर से संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ जिम्मेदारी निभाने के लिए कई सुझाव दिए। मंडल प्रभारी अभय सिंह ने कहा कि पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित होने वाली ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को ऐतिहासिक बनाना है। उन्होंने बूथ से लेकर मंडल स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं से 7 अक्टूबर को जिला मुख्यालय जामताड़ा पहुंचने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)