सेवा समिति की राष्ट्रीय सचिव ने किया लोगों से संवाद:दीक्षा यादव ने मां दुर्गा के दर्शन किए, खुशहाली की कामना की
कानपुर देहात में एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव ने सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के मुंगीसापुर में मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। दर्शन के बाद दीक्षा यादव ने स्थानीय लोगों से आत्मीय मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनके विचारों और भावनाओं को सुना। इस दौरान आपसी स्नेह और अपनत्व का माहौल देखने को मिला। दीक्षा यादव ने कहा कि जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं और भावनाओं को समझना है। समाज के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करना और लोगों से जुड़कर उनकी अपेक्षाओं को जानना ही जनसेवा की भावना को मजबूत बनाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)