सेवा संकल्प में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक:मेरठ के महिला अस्पताल में नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में दी जानकारी

Sep 25, 2026 - 17:45
0
सेवा संकल्प में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक:मेरठ के महिला अस्पताल में नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में दी जानकारी
मेरठ के जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. मीनाक्षी सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और मजबूत करना है। शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके साथ ही आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई। डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श से कई बीमारियों की शुरुआती अवस्था में पहचान कर उनका उचित प्रबंधन किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, स्वच्छता का ध्यान रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। शिविर के दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस तरह के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को बीमारियों से बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन पार्षद मदन पाल ने किया। उन्होंने अस्पताल में आमजन, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की। इस दौरान डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. प्रशांत, डॉ. अजय, डॉ. नेहा, हॉस्पिटल मैनेजर संगीता और इन्फेक्शन कंट्रोल नर्स स्वाति समेत चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User