SGPGI में एनेस्थीसियोलॉजी विभाग का 39वां स्थापना दिवस कल:कैंसर मरीजों के दर्द को मैनेज करने और सर्जरी के बाद रिकवरी पर होगी चर्चा
लखनऊ के SGPGI में एनेस्थीसियोलॉजी विभाग का 39वां स्थापना दिवस कल यानी 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर विभाग की ओर से स्ट्रेस मैनेजमेंट और सर्जरी के बाद मरीजों की तेजी से रिकवरी पर CME (कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन) प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आगाज सुबह 11 बजे से होगा। इसमें बौद्धिस्ट यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर और AIIMS पटना के डायरेक्टर प्रो. पीके सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर विभाग की ओर से स्ट्रेस मैनेजमेंट और सर्जरी के बाद मरीजों की तेजी से रिकवरी पर CME (कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन) प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। 10 अक्टूबर को वर्ल्ड हॉस्पिस एंड पैलिएटिव केयर डे भी है। इसे देखते हुए कैंसर मरीजों के दर्द और उसे मैनेज करने के तरीकों पर भी चर्चा होगी। पेरिऑपरेटिव मेडिसिन पर रहेगा जोर विभाग ने मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए पेरिऑपरेटिव मेडिसिन का कॉन्सेप्ट अपनाने की योजना बनाई है। इसके तहत एनेस्थीसिया टीम ऑपरेशन थिएटर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ऑपरेशन से पहले और बाद में भी मरीजों की देखभाल करेगी। इससे इलाज की गुणवत्ता बेहतर होने और ऑपरेशन में लगने वाला समय कम करने में मदद मिलेगी। नई DM कोर्स शुरू करने की तैयारी विभाग में कार्डियक एनेस्थीसिया और न्यूरो एनेस्थीसिया में DM कोर्स शुरू हो चुके हैं। अब पीडियाट्रिक, पेन और ट्रांसप्लांट एनेस्थीसिया में भी DM कोर्स शुरू करने की योजना है। इसके साथ ही MD स्टूडेंट्स की पढ़ाई और ट्रेनिंग में सिमुलेटर समेत आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। पहली HOD प्रो. सोमा कौशिक को दी जाएगी श्रद्धांजलि विभाग की पहली HOD प्रो. सोमा कौशिक के नाम पर कार्यक्रम में भाषण (ओरेशन) भी होगा। पिछले महीने उनका निधन हो गया था। स्थापना दिवस पर उनके योगदान को याद किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)