शादी का वादा कर 8 महीने लिव-इन में रहा प्रेमी:मुजफ्फरनगर में महिला घर पहुंची तो मिला गायब, लेटर छोड़ बॉयफ़्रेंड फरार
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद शुरू हुई प्रेम कहानी उस वक्त थाने तक पहुंच गई, जब शादी की उम्मीद लेकर महिला बीती रात करीब 9 बजे अपने प्रेमी के घर जा पहुंची, लेकिन प्रेमी वहां से गायब मिला। प्रेम में छली दो बच्चों की मां का कहना है कि शुभम करीब आठ महीने से उसके लिव इन रिलेशनशिप में साथ रह रहा था और उसने शादी का वादा किया था। दोनों ने वृंदावन जाकर शादी करने की बात भी कही थी। महिला दो बच्चों की मां है। शादी का भरोसा मिलने के बाद वह शुभम के साथ ही रह रही थी, लेकिन जब प्रेमी पिछले कुछ दिनों से उसके पास नहीं पहुंचा तो वो खुद ही पीठ बाजार स्थित प्रेमी शुभम के घर जा पहुंची। लेकिन वहां पहुंचते ही कहानी का रुख बदल गया। घर पर हंगामा होने की सूचना महिला ने आरोप लगाया कि शुभम के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। घर पर हंगामा होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ बुढ़ाना कोतवाली ले आई। महिला के पहुंचने से पहले ही शुभम घर से निकल कर जा चुका था। वह घर पर एक नोट छोड़ गया। नोट में लिखा था कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर जा रहा है। इसके बाद शुभम का कोई पता नहीं चला। एक तरफ महिला शादी का वादा पूरा कराने की बात कह रही है, तो दूसरी तरफ प्रेमी के अचानक गायब हो जाने से पूरा मामला उलझ गया है। महिला के मुताबिक, शुभम से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी। महिला का दावा है कि वह करीब आठ महीने से उसके साथ रह रही थी। इसी दौरान शादी की बात हुई और वृंदावन में शादी करने का वादा भी किया गया। ब्लेड से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश अब वही महिला शादी के बजाय खुद को छला हुआ बता रही है। महिला ने बताया कि शुभम पहले ब्लेड से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी कर चुका है। हालांकि इस घटना की परिस्थितियों और उसके पीछे की वजह को लेकर अभी पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)