शादी में नए कपड़े खरीदने के लिए की चोरी:गोरखपुर में पकड़े लखनऊ-अमेठी के 3 चोर, किराना स्टोर का ताला तोड़कर उड़ाया था माल

Sep 25, 2026 - 05:45
0
शादी में नए कपड़े खरीदने के लिए की चोरी:गोरखपुर में पकड़े लखनऊ-अमेठी के 3 चोर, किराना स्टोर का ताला तोड़कर उड़ाया था माल
गोरखपुर में तीन चोर को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस ने किराना स्टोर में हुई चोरी का पर्दाफाश कर दिया। लखनऊ अमेठी के रहने वाले 18 से 20 साल के तीनों चोरों ने पुलिस को बताया कि दोस्त के घर नवंबर में शादी है। उसमे नए कपड़े पहनने और एंड्रायड मोबाइल की किस्त भरने के लिए पहली बार चोरी किए हैं। पुलिस को भी आरोपी युवकों का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। आरोपियों की पहचान अमेठी जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के तेतारपुर जगदीशपुर निवासी मोहम्मद वसीम अली, लखनऊ के मडियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज के नदीम अहमद उर्फ राजा और आमीन खान उर्फ फैजान के रूप में हुई। उनके पास से पुलिस ने चोरी के 32,790 रुपये बरामद किया है। आरोपियों ने बताया कि बाकी पैसे से नए कपड़े और अन्य सामान खरीदे हैं। गुरुवार को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद पुलिस ने सिविल कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों युवकों को जेल भिजवा दिया गया। आरोपियों ने किराना स्टोर के गल्ले से करीब 1.50 लाख रुपये चोरी किए थे। दुकानदार ने 20 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया तुर्कमानपुर निवासी शमसुर रहमान ने 20 सितंबर को कोतवाली थाने में तहरीर देकर बताया था कि शाहमारूफ स्थित उनकी दुकान का ताला गायब था। अंदर सामान बिखरा मिला और गल्ले में रखा करीब डेढ़ से दो लाख रुपये नहीं था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि तीनों आरोपी शाहमारूफ में होटल में काम करते हैं। उन्हें जानकारी थी कि दुकान मालिक आसपास की दुकानों से किराया वसूलकर रकम अपने गल्ले में रखते हैं। इसके बाद आरोपियों ने चोरी की साजिश रची। होटल में काम करते हैं तीनों युवक पुलिस ने सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि तीनों शाहमारूफ के होटल में काम करते हैं। यहीं से किराना दुकान की रेकी की थी। चोरों ने बताया कि आमीन ने एक एंड्रायड मोबाइल खरीदा था। उसकी हर महीने किस्त जमा करनी थी। दूसरी तरफ नवंबर में दोस्त के घर शादी थी। हमारे पास अच्छे कपड़े नहीं थे। इसलिए तीनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई। चोरी के पैसे नए कपड़े भी खरीदे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User