शाहजहांपुर में चोर ने कीमती सामान की बजाय चारपाई चुराई:सीसीटीवी से खुलासा होने पर लोगों ने पकड़ा, जंजीर से बांधा

Oct 10, 2026 - 06:54
0
शाहजहांपुर में चोर ने कीमती सामान की बजाय चारपाई चुराई:सीसीटीवी से खुलासा होने पर लोगों ने पकड़ा, जंजीर से बांधा
शाहजहांपुर में एक चोर मकान के अंदर चोरी करने घुसा। उसे कोई कीमती सामान या नकद नहीं मिला, तो वह परेशान होकर घर में रखी चारपाई उठाकर ले गया। घटना गुरूवार रात की है और वीडियो शुक्रवार की रात सामने आया है। मकान के अन्दर चारपाई न मिलने और सामान बिखरा देख गुरुवार को मकान मालिक ने सीसीटीवी फुटेज देखी। उसमें एक युवक चारपाई चुराते हुए दिखा। जांच में आरोपी की पहचान पड़ोसी गांव के एक नशे के आदी युवक के रूप में हुई। पता चलते ही मकान मालिक और बस्ती के लोगों ने आरोपी को चारपाई समेत पकड़ लिया। लोगों ने उसे खंभे से बांधकर जंजीर से जकड़ दिया और सबक सिखाया।यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। बस्ती के लोगों ने चोर से चारपाई बरामद की और उसे हिदायत देकर परिवार को सौंप दिया। यह अनोखी चोरी पूरे इलाके में चर्चा में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User