शाहजहांपुर में एंटी रोमियो टीमों ने चलाया चेकिंग अभियान:मंदिरों, दुर्गा पूजा पंडालों और मेला क्षेत्रों में महिलाओं-लड़कियों को किया जागरूक
शाहजहांपुर में नवरात्रि पर्व के दौरान एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर एंटी रोमियो टीमों ने चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाया। मकसद महिलाओं-लड़कियों की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना था। टीमों ने मंदिरों, दुर्गा पूजा पंडालों, मेला क्षेत्रों, बाजारों व सार्वजनिक जगहों पर चेकिंग की। संदिग्धों पर नजर रखते हुए छेड़छाड़ व गलत व्यवहार रोकने के लिए सतर्कता बरती गई। एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं-लड़कियों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। किसी भी समस्या पर बिना झिझक पुलिस को सूचना देने को कहा। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर पुलिस उनकी सुरक्षा को हमेशा तैयार है।
अभियान में महिलाओं-लड़कियों को हेल्पलाइन नंबर बताए गए 1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन), 1930 (साइबर), 1076 (मुख्यमंत्री) और 108 (एम्बुलेंस)। साइबर अपराधों से बचाव व सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)