शाहजहांपुर में निर्माण में देरी देख भड़के मंत्री सुरेश खन्ना:ठेकेदार से बोले- तुम्हें तो जेल भेज देना चाहिए, अभी बुलाकर तुम्हें थाने बैठा दूंगा

Oct 11, 2026 - 13:17
0
शाहजहांपुर में निर्माण में देरी देख भड़के मंत्री सुरेश खन्ना:ठेकेदार से बोले- तुम्हें तो जेल भेज देना चाहिए, अभी बुलाकर तुम्हें थाने बैठा दूंगा
शाहजहांपुर में लोहारों वाले चौराहे पर चल रहे निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार को लेकर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने नाराजगी जताई। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे निरीक्षण के दौरान काम में देरी देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने निर्माण कार्य करा रहे व्यक्ति और ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कहा, 'तुम्हें तो जेल भेज देना चाहिए।' उन्होंने सख्त लहजे में यह भी कहा, 'अभी बुलाकर तुम्हें थाने बैठा दूंगा।' धीमे निर्माण से राहगीरों को परेशानी लोहारों वाले चौराहे पर निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी स्थिति का जायजा लेने के लिए मंत्री मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान काम की रफ्तार अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित लोगों के प्रति नाराजगी जताई और निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। पहले भी जता चुके हैं नाराजगी निर्माण कार्य में देरी को लेकर मंत्री सुरेश कुमार खन्ना पहले भी नाराजगी जता चुके हैं और जिम्मेदार लोगों को फटकार लगा चुके हैं। इसके बावजूद काम की सुस्त रफ्तार जारी रहने पर उन्हें दोबारा सख्त रुख अपनाना पड़ा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिम्मेदारों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने और जल्द पूरा करने पर जोर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User