शाहजहांपुर में शराब पीने से रोकने पर युवक पर फायर:गुस्साए लोगों ने आरोपी को पीटा, तमंचा भी मिला, FIR दर्ज
शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे शराब पीने से रोकने पर दबंगों ने एक युवक पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि युवक को गोली नहीं लगी। गुस्साए स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोमवार सुबह करीब 11 बजे सामने आया है। ये घटना जिला मुख्यालय से करीब तीस किलोमीटर दूर मदनापुर थाना क्षेत्र में हुई है। बुधवाना गांव निवासी सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि रविवार शाम उनके भतीजे अमरदीप गुप्ता ने घर के सामने शराब पी रहे सत्यवीर यादव और गुरूपाल यादव को रोका था। इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की और वहां से चले गए। करीब डेढ़ घंटे बाद दोनों आरोपी वापस आए और अमरदीप पर सीधा फायर कर दिया। बीच-बचाव में भतीजे सौरभ गुप्ता और शिवम को भी चोटें आईं। लोगों ने फायर करने वाले आरोपी गुरूपाल को तमंचे के साथ पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। आरोपी गुरूपाल मदनापुर के जिराऊ गांव का रहने वाला है। एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमे एक गोली चलने वाली आवाज रिकार्ड हुई है। हालांकि गोली चलाने वाला व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में नही दिख रहा है। फायर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग रोड की ओर भागते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे हैं। मदनापुर प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)