शाहपुर जदीद में शूटिंगबॉल प्रतियोगिता:20 गांवों की टीमों ने लिया हिस्सा, महंत संजय नाथ योगी ने किया शुभारंभ

Oct 06, 2026 - 08:55
0
शाहपुर जदीद में शूटिंगबॉल प्रतियोगिता:20 गांवों की टीमों ने लिया हिस्सा, महंत संजय नाथ योगी ने किया शुभारंभ
शाहपुर जदीद में सद्गुरु जी शूटिंगबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। इस रोमांचक खेल आयोजन में आसपास के लगभग 20 गांवों की टीमों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ सिद्ध पीठ प्राचीन झाडखंडी महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर महंत औघड़ संजय नाथ योगी ने फीता काटकर किया। उन्होंने 'झाडखंडी महादेव' के जयकारों के बीच खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पहले मैच की विधिवत शुरुआत कराई। इस खेल आयोजन के दौरान विनायक राणा, प्रिंस डेढा, पोपीन डेढा, अंकुश पायला, आनंद भाटी और मोनु शाहपुर सहित सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे। दर्शकों ने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों का जमकर हौसला बढ़ाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User