शाहपुर में बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 11 मेधावी छात्राएं सम्मानित

Oct 12, 2026 - 09:30
0
शाहपुर में बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 11 मेधावी छात्राएं सम्मानित
शाहपुर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 11 मेधावी बालिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। डॉ. राजीव कुमार ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 की थीम ‘बाल विवाह समाप्त करें और बालिकाओं के अधिकारों में निवेश करें’ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को समान अवसर उपलब्ध कराना, उनकी शिक्षा सुनिश्चित करना और सामाजिक कुरीतियों से उनकी रक्षा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बालिकाओं के अधिकारों का सम्मान करने और उनके विकास के लिए मिलकर प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षित और सशक्त बालिकाओं से ही मजबूत एवं समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User