शामली में गन्ना मूल्य को लेकर किसानों का धरना:गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग, बकाया भुगतान और ब्याज के लिए किसानों का धरना जारी

Oct 04, 2026 - 14:30
0
शामली में गन्ना मूल्य को लेकर किसानों का धरना:गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग, बकाया भुगतान और ब्याज के लिए किसानों का धरना जारी
शामली में किसान संघर्ष समिति का धरना रविवार को भी गन्ना समिति परिसर में जारी रहा। किसान गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल करने, चीनी मिलों पर बकाया भुगतान जल्द कराने और भुगतान पर ब्याज देने की मांग कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने कहा कि चीनी मिलों पर लंबे समय से गन्ने का भुगतान बकाया है। समय पर भुगतान नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि खेती की बढ़ती लागत और महंगाई को देखते हुए गन्ने का उचित मूल्य मिलना जरूरी है। उन्होंने गन्ने का भाव बढ़ाकर 600 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई। सपा जिलाध्यक्ष समेत नेताओं ने दिया समर्थन धरने में सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ताना, एलम नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष दीपा पवार और शेर सिंह राणा भी किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों की मांगों का समर्थन किया। सुरेंद्र ताना ने कहा कि किसानों के हित से जुड़े मुद्दों पर वह उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने बकाया गन्ना भुगतान के साथ उस पर ब्याज दिलाने की मांग का भी समर्थन किया। मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी किसानों ने कहा कि सरकार और गन्ना विभाग को उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करना चाहिए। सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक गन्ना समिति परिसर में धरना जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User