शामली में रामलीला, VIDEO:श्रीराम ने किया ताड़का का वध, विश्वामित्र की मांग पर वन गए राम-लक्ष्मण
शामली के हनुमान धाम स्थित श्री रामलीला मैदान में विश्वामित्र की मांग और ताड़का वध की लीला का मंचन हुआ। कलाकारों ने रामायण के प्रसंगों को प्रस्तुत किया। ताड़का वध के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। लीला में दिखाया गया कि राक्षस ऋषि-मुनियों के यज्ञ में रुकावट डाल रहे थे। उनके अत्याचारों से परेशान होकर महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार पहुंचे। उन्होंने यज्ञ की रक्षा के लिए श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ वन भेजने की मांग की। दोनों बेटों को विश्वामित्र के साथ भेजने की बात सुनकर राजा दशरथ तैयार नहीं थे। गुरु वशिष्ठ ने उन्हें समझाया, जिसके बाद वे राजकुमारों को भेजने के लिए राजी हुए। इसके बाद श्रीराम और लक्ष्मण महर्षि विश्वामित्र के साथ वन चले गए। वन में राक्षसों के आतंक और ताड़का के अत्याचार का प्रसंग दिखाया गया। ऋषि-मुनियों की रक्षा के लिए श्रीराम ने ताड़का का वध किया। ताड़का के किरदार में नमन गोयल और कमल महाराज के अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)