सहारनपुर में बाबा टिकैत जयंती आयोजित:कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए, संघर्ष योगदान को याद किया
सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके किसान हितों से जुड़े योगदान को याद किया।
युवा मंडल महासचिव पुनित चौधरी ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के विचार आज भी किसानों के बीच प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की एकजुटता और उनके अधिकारों के लिए बाबा टिकैत के संघर्ष को हमेशा याद किया जाएगा।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)