सहारनपुर में मौसम का बदला मिजाज...न्यूनतम तापमान 19°C पहुंचा:काली घटाओं के बीच बारिश और तेज हवाएं, बिजली कड़कने के साथ बूंदाबांदी

Oct 15, 2026 - 09:00
0
सहारनपुर में मौसम का बदला मिजाज...न्यूनतम तापमान 19°C पहुंचा:काली घटाओं के बीच बारिश और तेज हवाएं, बिजली कड़कने के साथ बूंदाबांदी
सहारनपुर में गुरुवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में काले बादल छाए हैं। तेज हवाओं के बीच रुक-रुककर बारिश हो रही है और बिजली कड़कने से मौसम में बदलाव साफ नजर आ रहा है। बादलों के कारण धूप नहीं निकल रही है। मौसम ठंडा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह हवा करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। मौसम में नमी बढ़ने और बादल छाए रहने से तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बारिश के बाद रात में बढ़ने लगी ठंडक अक्टूबर का आधा महीना बीतने के साथ ही मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। इससे पहले 11 और 12 अक्टूबर को भी जिले में बेमौसम बारिश हुई थी। रविवार रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि सोमवार सुबह भी हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद से मौसम में नमी बढ़ गई है और रात के समय ठंडक महसूस होने लगी है। सुबह और रात के समय तापमान कम रहने से मौसम ठंडा रहता है, जबकि दिन में धूप निकलने पर तापमान बढ़ जाता है। दोपहर बाद इसमें फिर गिरावट आने लगती है। गुरुवार को आसमान में काले बादल छाए रहने और बारिश होने से दिन के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना कम है। 25 अक्टूबर के बाद और बढ़ेगी ठंड मौसम में बदलाव के बीच 25 अक्टूबर के बाद सहारनपुर और आसपास के जिलों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल रात का तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते रात में ठंडक बढ़ रही है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ सुबह और रात के समय ठंड का असर और बढ़ सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User