सहारनपुर में रामलीला का शुभारंभ:राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने उतारी भगवान की आरती, शस्त्र पूजन किया
सहारनपुर जनपद के हरेटी में हरिहर रामलीला कमेटी राम लीला करा रही है। राष्ट्रीय बजरंग दल ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रामलीला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्रीराम एवं लक्ष्मण जी की आरती से हुई। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने शस्त्र पूजन कर धर्म, संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। रामलीला का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। शस्त्र पूजन का भारतीय परंपरा में विशेष महत्व है। इसे शक्ति, साहस, आत्मरक्षा और धर्म की रक्षा का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विकास सैनी, AHP जिला महामंत्री डॉ अजय, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला महामंत्री पंकज लोधी, जिला उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)