सहारनपुर में रिटायर्ड प्रिंसिपल के खाते से 5 लाख ट्रांसफर:बीमारी के दौरान UPI से निकाली रकम; पूछताछ करने पर परिवार से मारपीट और बदसलूकी की, पोते पर FIR
सहारनपुर में सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक 86 वर्षीय रिटायर्ड प्रिंसिपल ने अपने पोते पर बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 5 लाख रुपए ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है। बुजुर्ग का आरोप है कि बीमारी के दौरान 8 से 13 मई 2026 के बीच उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से UPI पेमेंट के जरिए बिना जानकारी दिए रकम पोते के खाते में ट्रांसफर की गई। जानकारी होने पर पूछताछ की तो पोते ने उनके और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और बदसलूकी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीमारी के दौरान खाते से ट्रांसफर किए रुपए शिकायतकर्ता सत्यपाल सिंह सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। वह पहले अंबेहटा चांद स्थित जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य थे। वर्तमान में सर्वोदय विहार, पंत विहार के पास रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी उम्र 86 वर्ष है। वह अपनी 78 वर्षीय पत्नी शिमला और बेटे करुणेंद्र के साथ रहते हैं। इसी मकान में उनके बड़े बेटे रविंद्र सैनी का पुत्र प्रताप सैनी भी रहता था। सत्यपाल सिंह के मुताबिक, 8 मई से 13 मई 2026 के बीच जब वह बीमार थे, तब उनके शिवाजी नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के खाते से UPI के माध्यम से पांच लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। आरोप है कि यह रकम उनकी जानकारी और अनुमति के बिना प्रताप सैनी के खाते में भेजी गई। पूछताछ करने पर मारपीट का आरोप सत्यपाल सिंह ने शिकायत में बताया कि खाते से रुपए ट्रांसफर होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने प्रताप सैनी से पूछताछ की। आरोप है कि इस दौरान प्रताप ने उनके और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट व बदसलूकी की। इससे परिवार के लोगों को चोटें आईं। उन्होंने प्रताप के व्यवहार को भी गलत बताया है। परिवार से संबंध तोड़ने और संपत्ति से बेदखल करने का दावा शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि प्रताप के व्यवहार के कारण उन्होंने अपने बड़े बेटे रविंद्र सैनी, उसकी पत्नी रीना सैनी, बेटी वंदना सैनी और प्रताप सैनी से संबंध विच्छेद कर लिए हैं। साथ ही, उन्हें अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल करने की बात भी कही है। पुलिस से सुरक्षा और रकम वापस दिलाने की मांग सत्यपाल सिंह ने 15 अक्टूबर 2026 को थाना सदर बाजार में शिकायत दी और बैंक खाते से ट्रांसफर किए गए पांच लाख रुपए वापस दिलाने की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)