शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 1 करोड़ ठगे:नोएडा में फेसबुक से संपर्क किया, 34 दिन में अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए रुपए
नोएडा में शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक करोड़ रुपए ठग लिए। ठगों ने फेसबुक के जरिए महिला से संपर्क किया। एक कंपनी के शेयरों में निवेश का भरोसा दिलाकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई। महिला ने 25 अगस्त से 29 सितंबर के बीच लगातार रकम भेजी। निवेश पर लाभ नहीं मिला और ठग नए बहाने बनाने लगे तो उन्हें शक हुआ। जांच करने पर साइबर ठगी का पता चला, जिसके बाद महिला ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत की। सोमवार को साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जांच कर रही है। रकम किन खातों में पहुंची और वहां से आगे कहां भेजी गई, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। 34 दिन तक पैसा किया ट्रांसफर आरोपियों ने हर बार निवेश पर अच्छा लाभ मिलने का भरोसा दिलाया। इसी झांसे में वह लगातार रकम भेजती रहीं। 25 अगस्त से 29 सितंबर 2026 के बीच महिला ने करीब एक करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में स्थानांतरित किए। बड़ी रकम भेजने के बाद भी जब निवेश से संबंधित अपेक्षित लाभ नहीं मिला और आरोपियों की ओर से लगातार नए बहाने बनाए जाने लगे तो महिला को संदेह हुआ। पति निजी कंपनी में करते है काम इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी जुटाई तो उन्हें अपने साथ साइबर ठगी होने का पता चला। महिला गृहिणी हैं, जबकि उनके पति निजी कंपनी में अधिकारी हैं। ठगी की रकम काफी अधिक होने के कारण परिवार में भी हड़कंप मच गया। महिला ने मामले की शिकायत भारत सरकार के राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी दर्ज कराई। इसके बाद मामला साइबर क्राइम थाने की पुलिस के सामने आया। खातों की कर रही जांच पुलिस की शुरुआती जांच में ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और बैंक खाते सामने आए हैं। अब पुलिस इन नंबरों और खातों की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। रकम किन-किन खातों में गई और वहां से आगे कहां भेजी गई, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि बैंक खातों के लेनदेन और मोबाइल नंबरों की पड़ताल से गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)