शिक्षामंत्री की बेटी दूसरी बार बनीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता:छोटी बहन ब्लॉक प्रमुख; जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में हार मिली थी
संभल की चंदौसी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी की बड़ी बेटी साक्षी दिवाकर को लगातार दूसरी बार भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार रात मीडिया प्रभारी और प्रवक्ताओं की सूची जारी की, जिसमें साक्षी दिवाकर का नाम भी शामिल है। लगातार दूसरी बार प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी है। साक्षी को बधाई देने वालों का फोन और सोशल मीडिया के जरिए तांता लगा हुआ है। 2017 में लड़ा था जिला पंचायत का उपचुनाव साक्षी दिवाकर ने 2017 में योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद वार्ड संख्या 13 से जिला पंचायत सदस्य का उपचुनाव लड़ा था। इसमें उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी से करीब 1,200 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्हें भाजपा में प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई थी। अब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जारी हुई प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची में उन्हें लगातार दूसरी बार जगह मिली है। गुलाब देवी की छोटी बेटी भी राजनीति में सक्रिय गुलाब देवी चंदौसी विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक हैं। इससे पहले भी वे इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनकी छोटी बेटी डॉ. सुगंधा सिंह भी राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे तहसील चंदौसी के ब्लॉक बनियाखेड़ा की ब्लॉक प्रमुख प्रशासक हैं। संभल को भाजपा की प्रदेश टीम में मिले दो पद भाजपा किसान मोर्चा की दो दिन पहले जारी सूची में संभल के पूर्व जिला पंचायत सदस्य विरलेश यादव को प्रदेश मंत्री बनाया गया था। वे असमोली विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हैं। भाजपा की प्रदेश स्तर की इन दोनों नियुक्तियों के बाद संभल से जुड़े पदाधिकारियों की संगठन में भूमिका बढ़ी है। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले दोनों को संगठन की ओर से अलग-अलग जिम्मेदारियां मिलने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)