शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे काशी पहुंचीं:रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आज करेंगी फोटो गैलरी का लोकार्पण; CM योगी भी मौजूद रहेंगे
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे बुधवार को वाराणसी पहुंचीं। एयरपोर्ट पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया। अकी आबे सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में शिंजो आबे की स्मृति में बनाई गई फोटो गैलरी का लोकार्पण करेंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। दिसंबर 2015 में तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे वाराणसी आए थे। उस दौरान काशी यात्रा से जुड़ी तस्वीरों को इस फोटो गैलरी में प्रदर्शित किया जाएगा। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में दोपहर करीब 2 बजे लोकार्पण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)