शिवा हत्याकांड में मां का टूटा भरोसा, न्याय का इंतजार:मॉडल श्रद्धा का इंटरव्यू देख बोलीं- पुलिस से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन अब निराशा है

Oct 19, 2026 - 10:24
0
शिवा हत्याकांड में मां का टूटा भरोसा, न्याय का इंतजार:मॉडल श्रद्धा का इंटरव्यू देख बोलीं- पुलिस से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन अब निराशा है
लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की ओर से लगातार दावे किए जा रहे हैं कि जल्द गिरफ्तारी होगी, जबकि आरोपी श्रद्धा मीडिया के सामने आकर बाइट दे रही है। अपनी सुविधा के अनुसार वीडियो जारी कर रही है। उसने खुद को बेकसूर बताया है। शिवा पर 17-18 लाख रुपए का कर्ज होने का दावा भी कर रही, लेकिन इस बीच आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लखनऊ पुलिस की कार्य प्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। श्रद्धा रविवार को पहली बार मीडिया के सामने आई। उसने कहा मैंने शिवा की हत्या नहीं की है। पुलिस ने श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश पर 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार इनाम किया था। पुलिस कार्रवाई और अब तक की स्थिति को लेकर दैनिक भास्कर ने शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा से खास बातचीत की। बातचीत के दौरान बेटे को खोने का दर्द और पुलिसिया कार्रवाई से निराशा उनकी आंखों में साफ नजर आई। उन्होंने शनिवार को सीएम योगी को पत्र लिखकर मामले की उच्चस्तरीय जांच और आरोपियों के गिरफ्तार की मांग की थी। पढ़िए बातचीत के प्रमुख अंश- सवाल: घटना के इतने दिन बीत गए हैं, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आप इस पर क्या कहेंगी? जवाब: मुझे यूपी पुलिस से बहुत उम्मीदें थीं। मैंने हमेशा सुना था कि यह बेस्ट पुलिस है और मेरे मन में भी यही भाव था कि यह बेस्ट पुलिस है। कल तक मुझे इस बात पर यकीन भी था। लेकिन श्रद्धा का इंटरव्यू देखने के बाद मुझे लग रहा है कि जिस पर 25- 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है, वह इंटरव्यू दे रही है। जिसने इंटरव्यू लिया, उस पर भी सवाल उठते हैं। अब मुझे निराशा हो रही है। सवाल: आपने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का प्रयास किया, क्या वहां से कोई आश्वासन मिला? जवाब: मैंने अपने विधायक नीरज बोरा को एप्लीकेशन दी थी और सीएम सर से अपॉइंटमेंट लेने का निवेदन किया था, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। इसके अलावा, सीएम हाउस के नंबरों पर पिछले 3 दिनों से लगातार फोन कर रही हूं, लेकिन किसी ने फोन पिक नहीं किया। ऐसे में अभी तक बस इंतजार ही कर रहे हैं। सवाल: आरोपी नेपाल भाग गई, अब इंटरव्यू दे रही है और पुलिस उस तक नहीं पहुंच पा रही है, इस पर आप क्या मानती हैं? जवाब: (आंखों में आंसू भरते हुए) मैं इस बात से बहुत निराश हूं। अब मेरा भरोसा टूट रहा है। अब आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिए। सवाल: जांच अधिकारी हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है, इस कार्रवाई को आप कैसे देखती हैं? जवाब: विक्रम सर ने मेरा बहुत सहयोग किया था और जांच को सही दिशा में ले जा रहे थे। लेकिन यह सब सिस्टम की बातें हैं, उन्हें किन कारणों से हटाया गया, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। सवाल: आपको क्या लगता है अभी निष्पक्ष कार्रवाई होगी जवाब : 9 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना बेहद निराशाजनक है। निष्पक्ष कार्रवाई और न्याय की आस लगाए बैठी हूं। मुझे भारत के संविधान व क़ानून पर पूरा भरोसा है। अब आरोपियों पर पुलिस को कार्रवाई करनी ही होगी। …………………………. ये खबर भी पढ़िए- मॉडल श्रद्धा दुबे पहली बार मीडिया के सामने आई:बोली- मैंने हत्या नहीं की, शिवा को चौथी मंजिल से कूदते देखा; पुलिस ने इनाम बढ़ाया लखनऊ पुलिस की 10 टीमें जिस मॉडल श्रद्धा दुबे को 9 दिनों से तलाश रही हैं, वह रविवार को पहली बार मीडिया के सामने आई। उसने कहा, ‘मैंने शिवा की हत्या नहीं की है। शिवा मेरी आंखों के सामने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदा था।’ श्रद्धा ने शाम करीब 6 बजे ANI न्यूज एजेंसी को करीब 3 मिनट की बाइट दी। पढ़िए पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User