शिवा की मौत से पहले श्रद्धा ने दी थी बद्दुआ:5 दिन बाद भी आरोपी फरार, चैट में लिखा- ‘सच में कुछ बुरा ही होगा तुम्हारे साथ’

Oct 14, 2026 - 12:55
0
शिवा की मौत से पहले श्रद्धा ने दी थी बद्दुआ:5 दिन बाद भी आरोपी फरार, चैट में लिखा- ‘सच में कुछ बुरा ही होगा तुम्हारे साथ’
लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड के 5 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। परिजनों का आरोप है कि रसूख के चलते श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। शिवा की मां रंजना ने कहा कि उन्हें सबसे पहले आरोपियों की गिरफ्तारी चाहिए। इसके बिना उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है। वह पुलिस के लगातार संपर्क में हैं और जांच में सहयोग कर रही हैं। परिजनों ने पुलिस पर भरोसा जताया है, लेकिन श्रद्धा के बड़े अधिकारियों, नेताओं और क्रिकेटरों से कथित संबंधों के चलते उन्हें न्याय मिलने की चिंता भी सता रही है। 3 तस्वीरें देखिए… स्नैपचैट पर श्रद्धा ने शिवा से कहा- ‘दिल से बद्दुआ’… सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें चैट श्रद्धा: सीरियसली, दिल से बद्दुआ है तुम्हारे लिए। श्रद्धा: जैसे तुमने मेरा इस्तेमाल करके अपना व्यवहार बदल दिया न… श्रद्धा: वैसे ही तुम्हारे साथ कुछ ऐसा हो कि किसी का इस्तेमाल करने लायक न रह जाओ। श्रद्धा: पहले तो कॉल कर-करके घुसे रहते थे। श्रद्धा: अब क्या हो गया, कैंसर हो गया क्या तुम्हें… श्रद्धा: कि मरने वाले हो? शिवा: यार, कोई व्यवहार चेंज नहीं हुआ है और न तो प्यार कम हुआ है। श्रद्धा: और देखना शिवा, जितना मैं इरिटेट (चिड़चिड़ी) हो रही हूँ न… शिवा: बस कुछ मेरे साथ प्रॉब्लम चल रही है। श्रद्धा: सच में कुछ बुरा ही होगा तुम्हारे साथ। शिवा : बस कुछ मेरे साथ प्रॉब्लम चल रही है। रिप्लाई करते हुए) श्रद्धा: क्या प्रॉब्लम चल रही है? यहीं ये चैट खत्म हो जाती है। विधायक ने श्रद्धा को बताया भतीजी जनवरी 2026 में लखनऊ के हजरतगंज थाने में श्रद्धा ने अपने ड्राइवर इमरान के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया था। इस दौरान प्रयागराज जिले के एक विधायक श्रद्धा को अपनी भतीजी बताकर उसकी पैरवी करते थे। इसके बाद मामले में पुलिस को कार्रवाई के लिए विवश होना पड़ा था। लड़की के धमकाने का ऑडियो एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें दावा किया जा रहा कि श्रद्धा व शिवा बात कर रहे, लेकिन दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसमें लड़की लड़के को दोस्तों के साथ होने पर आपत्ति जताती है। साथ ही कहती है कि तुम्हें आवारगी करनी है, लेकिन पैसे नहीं कमाने हैं न। मैं, सबको मना कर देती हूं। इस दौरान लड़की चोरी का आरोप लगाती है। इसपर लड़का कहता है कि चोरी का इल्जाम तो न हो लगाओ। पार्टी करने की बात कहते हुए लड़की लड़के को धमकाते हुए कहती है कि तुम मुझे ट्रिगर कर रहे हो। तुम्हारा पूरा नाम लिखकर संजय सर को भेजूंगी। इसके बाद ऑडियो खत्म हो जा रहा है। हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह बोले- पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। अब पढिए पूरा मामला क्या है… 9 अक्टूबर को लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा पिछले 4 महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। घटना के बाद उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर था। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले थे। शिवा की मां रंजना शर्मा ने उसकी मौत के मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि श्रद्धा ने ही शिवा को चौथी मंजिल से धक्का दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ……… इससे संबंधित ये खबर भी पढ़ें… मॉडल श्रद्धा दुबे, बहन और ड्राइवर पर 25-25 हजार इनाम:कारोबारी शिवा हत्याकांड में लखनऊ से फरार हैं तीनों, नेपाल भागने की आशंका लखनऊ में कारोबारी शिवा हत्याकांड के बाद से फरार मॉडल श्रद्धा दुबे पर पुलिस ने 3 दिन बाद इनाम घोषित कर दिया है। श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश पर भी 25-25 हजार का इनाम रखा गया है। तीनों के नेपाल भागने की आशंका है। पुलिस इनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User