शराब ठेका हटाने की मांग पर ग्रामीण DM ऑफिस पहुंचे:बोले- युवा शराब पीकर मर रहे, नई पीढ़ी बर्बाद हो रही; 6 दिन पहले महिलाओं ने ठेके में की थी तोड़फोड़

Oct 06, 2026 - 14:21
0
शराब ठेका हटाने की मांग पर ग्रामीण DM ऑफिस पहुंचे:बोले- युवा शराब पीकर मर रहे, नई पीढ़ी बर्बाद हो रही; 6 दिन पहले महिलाओं ने ठेके में की थी तोड़फोड़
एटा के लालपुर जहांगीराबाद गांव के सैकड़ों ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने गांव में सरकारी शराब की दुकान हटाने की मांग की है। इन ग्रामीणों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। ग्रामीणों का कहना है कि शराब पीने से युवा मर रहे हैं और नई पीढ़ी बर्बाद हो रही है। नाबालिग बच्चे और युवा शराब का सेवन कर रहे हैं। उन्होंने ठेके को 5 किलोमीटर आगे हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने एटा के अतिरिक्त एसडीएम ए.आर. फारूखी को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा है। इससे पहले 1 अक्टूबर को गांव की सैकड़ों महिलाओं ने शराब के ठेके में रखी देशी, बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियां बाहर फेंक दी थीं। उन्होंने ठेके में तोड़फोड़ भी की थी। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल और आबकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। दुकान संचालक की शिकायत पर 17 नामजद और 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। ग्रामीण अब मुकदमा वापस लेने और ठेका हटाने की मांग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User