श्रद्धा दुबे मामले में बड़ी कार्रवाई, डीसीपी शंट किए गए:इंस्पेक्टर विक्रम के बाद डीसीपी मध्य विक्रांत वीर भी हटाए गए, आज ही घोषित हुआ था 50 हजार का इनाम
श्रद्धा दुबे प्रकरण में शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर को पद से हटा दिया है। उन्हें डीजीपी मुख्यालय से अटैच किया गया है। इस कार्रवाई को प्रकरण में पुलिस की भूमिका और कार्यप्रणाली को लेकर शासन की गंभीरता से जोड़कर देखा जा रहा है। श्रद्धा दुबे प्रकरण सामने आने के बाद से ही मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चा बनी हुई थी। अब शासन स्तर पर डीसीपी सेंट्रल के खिलाफ की गई कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। विक्रांत वीर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शासन के निर्देश पर उन्हें डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। डीसीपी ने आज ही श्रद्धा दुबे प्रकरण में इनाम की राशि बढ़ा कर 25 हजार से 50 हजार रुपये की थी। वहीं श्रद्धा ने एक न्यूज़ एजेंसी को बाइट देकर सनसनी फैला दी थी। बताया जा रहा है कि इसी के बाद ही पुलिस पर गाज गिरनी शुरू हो गई। पहले इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह को हटाया गया। कुछ ही घंटों के बाद डीसीपी को भी हटा दिया गया। दोनों के ही स्थान पर अभी कोई नई तैनाती नहीं की गई है। विक्रांत वीर 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अक्टूबर 2025 में उन्हें डीसीपी सेंट्रल लखनऊ बनाया गया था। इससे पहले वे डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध रहे थे। हजरतगंज क्षेत्र राजधानी का संवेदनशील इलाका है, जहां असेंबली, सचिवालय और वीआईपी मार्ग आते हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न हो पाने से पुलिस पर सवाल उठ रहे थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)