श्रेयस अय्यर को ICC रैंकिंग में 18 स्थान का फायदा:टॉप-10 टी-20 बैटर्स में शामिल; लखनऊ में विंडीज के खिलाफ शतक लगाया

Oct 07, 2026 - 14:15
0
श्रेयस अय्यर को ICC रैंकिंग में 18 स्थान का फायदा:टॉप-10 टी-20 बैटर्स में शामिल; लखनऊ में विंडीज के खिलाफ शतक लगाया
भारत के टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने ICC रैंकिंग में 18 स्थान की छलांग लगाई है। वे टी-20 बैटर्स की रैंकिंग में 7वें स्थान पर आ गए हैं। अय्यर ने मंगलवार रात को वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 102 रन की शतकीय पारी खेली। इसका फायदा उन्हें बुधवार को जारी रैंकिंग में मिला। अब टी-20 के टॉप-10 बैटर्स में 4 भारतीय हैं। श्रेयस के अलावा ईशान पहले, अभिषेक दूसरे और तिलक 10वें स्थान पर हैं। राशिद खान टी-20 के नंबर-1 बॉलर बने वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड 10 पायदान ऊपर चढ़कर 37वें नंबर पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान ने पाकिस्तान के अबरार अहमद को पीछे छोड़कर नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। भारत के अक्षर पटेल ने भी 16 पायदान की छलांग लगाई है। वे 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के नसुम अहमद 8वें और मेहदी हसन 9वें नंबर पर हैं। गिल वनडे के नंबर-1 बैटर, राहुल टॉप-10 में पहुंचे वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल का नंबर-1 स्थान और मजबूत हुआ है। वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में नाबाद 223 रन बनाने के बाद उनके 841 रेटिंग पॉइंट हो गए हैं। कप्तान शाई होप 2 स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि केएल राहुल 7 पायदान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर हैं। (इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं।)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User