श्रेयस अय्यर को टी-20 रैंकिंग में 7 स्थान का फायदा:सिकंदर रजा वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर-1 के करीब, 5 पायदान चढ़े

Sep 24, 2026 - 18:14
0
श्रेयस अय्यर को टी-20 रैंकिंग में 7 स्थान का फायदा:सिकंदर रजा वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर-1 के करीब, 5 पायदान चढ़े
टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर को ICC की नई टी-20 बैटिंग रैंकिंग में 7 स्थान का फायदा हुआ है। वे अब 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज और जापान के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन का उन्हें फायदा मिला है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा वनडे ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में 276 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। टॉप-10 में तीन भारतीय बल्लेबाज टी-20 बैटिंग रैंकिंग के टॉप-10 में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल है। ईशान किशन टॉप और अभिषेक शर्मा दूसरे पर बने हुए हैं। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा आठवें से नौवें पर खिसक गए हैं। भारत की तरह इंग्लैंड के भी तीन बल्लेबाज टॉप-10 में हैं। जेमी ओवरटन को 47 स्थान का फायदा इंग्लैंड के जेमी ओवरटन टी-20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा पाने वाले खिलाड़ियों में रहे। वे 47 स्थान ऊपर चढ़कर टॉप-10 में पहुंच गए हैं। उनके करियर की बेस्ट 674 रेटिंग है। वहीं, पाकिस्तान के अबरार अहमद नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के विल जैक्स ने भी वनडे रैंकिंग में 35 स्थान की बड़ी छलांग लगाई है। वे 37वें नंबर पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने 46 रन बनाने के बाद 5 विकेट लिए थे। रजा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन रजा वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में 276 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए। रजा ने आखिरी दो मुकाबलों में 45 और नाबाद 81 रन की पारियां खेलीं। गेंदबाजी में भी उन्होंने 3 विकेट लिए। रजा को बैटिंग रैंकिंग में भी फायदा रजा को वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। वह 5 स्थान ऊपर चढ़कर 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में 3 स्थान ऊपर चढ़कर 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले जोश इंग्लिस को वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में 11 स्थान का फायदा हुआ है। वह अब 30वें नंबर पर हैं। इंग्लिस ने सीरीज के आखिरी मुकाबले में शतक लगाया था। ------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कुमार कुशाग्र का ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ शतक ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने 113 रन की पारी खेली। पहले दिन रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर जाने के बाद उन्होंने दूसरे दिन वापसी की और 202 गेंदों पर शतक पूरा किया। पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User