श्रम विभाग से न्याय की मांग:वर्क आईडी ब्लॉक होने से डिलीवरी कर्मचारी परेशान,शिकायत के बाद काम से रोका

Oct 17, 2026 - 14:30
0
श्रम विभाग से न्याय की मांग:वर्क आईडी ब्लॉक होने से डिलीवरी कर्मचारी परेशान,शिकायत के बाद काम से रोका
लखनऊ में राजेंद्र नगर और ऐशबाग स्थित ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन में कटौती और काम से रोके जाने के खिलाफ आवाज उठाई है। कर्मचारियों का आरोप है कि मेहनताने में लगातार कटौती किए जाने पर उन्होंने स्टोर मैनेजर से शिकायत की। इसके बाद उन्हें काम करने से रोक दिया गया और उनकी वर्क आईडी भी ब्लॉक कर दी गई। कर्मचारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई से दर्जनों लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि वेतन कटौती की समस्या उठाने पर समाधान करने के बजाय उन्हें काम से हटा दिया गया। पीड़ित कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन और श्रम विभाग से न्याय की गुहार लगाई है। उनकी मांग है कि ब्लॉक की गई वर्क आईडी तत्काल चालू की जाए और वेतन में की गई कटौती की जांच कर बकाया मेहनताना वापस दिलाया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User