श्यामदेउरवा में नहर पुलिया का पैरापेट टूटा:प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अधर में लटकी पुलिया, राहगीरों को हादसे का डर
महराजगंज के श्यामदेउरवा में रानीपुर राजवाहा नहर पर बनी एक पुलिया का पैरापेट टूट गया है। यह पुलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास हरी गुप्ता के खेत के पास है। पुलिया के नीचे दोनों तरफ से मिट्टी धंस गई है, जिससे यह नहर के ऊपर अधर में लटक गई है। इस क्षतिग्रस्त पुलिया से क्षेत्र के किसानों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। यह नहर हजारों एकड़ खेती की सिंचाई का एकमात्र साधन है। किसान और मजदूर इसी रास्ते से खेतों तक खाद, बीज और फसल ले जाते हैं। रात में लोगों के नहर में गिरने का खतरा बना हुआ है। किसानों का कहना है कि बारिश में नहर का पानी बढ़ने से कटान तेज हो जाता है। शिकायत के बावजूद सिंचाई विभाग ने अब तक मरम्मत नहीं की है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी है और नहर का पानी बंद होते ही पुलिया का पैरापेट बनवा दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)