सिद्धार्थनगर के अजगरा गांव में छप्पर में आग लगी:एक भैंस, एक गाय और 20 बकरियां झुलसीं; परिवार को भारी नुकसान
सिद्धार्थनगर में उसका बाजार थाना क्षेत्र के अजगरा गांव में मंगलवार रात करीब 8 बजे एक छप्पर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक भैंस, एक गाय और करीब 20 बकरियां बुरी तरह झुलस गईं। आग में छप्पर पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। विजय पासवान के छप्पर में आग लगने के बाद लपटें उठती देखकर ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। पशु झुलसने से परिवार की आजीविका प्रभावित पीड़ित परिवार पशुपालन के साथ साइकिल पंचर की दुकान चलाकर जीवन-यापन करता है। आग में पशुओं के झुलसने और छप्पर के जलने से परिवार की आजीविका प्रभावित हुई है। पीड़ित तुलसी पासवान ने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। पशु विभाग ने शुरू किया झुलसे पशुओं का उपचार हादसे की जानकारी मिलने के बाद पशु विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर झुलसे पशुओं का उपचार शुरू कर दिया है। परिवार को उम्मीद है कि प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, पुलिस आग लगने के कारणों की जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)