सिद्धार्थनगर में 12 अक्टूबर से EVM की जांच शुरू:2239 मतदान स्थलों के लिए 135% मशीनों का होगा परीक्षण

Oct 10, 2026 - 12:06
0
सिद्धार्थनगर में 12 अक्टूबर से EVM की जांच शुरू:2239 मतदान स्थलों के लिए 135% मशीनों का होगा परीक्षण
सिद्धार्थनगर जिले में 12 अक्टूबर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की पहली जांच शुरू होगी। यह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का हिस्सा है। इसमें कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपैट मशीनों की कार्यक्षमता जांची जाएगी। जिले के 2239 मतदान स्थलों के लिए 135 प्रतिशत मशीनों का परीक्षण होगा। यह पूरी जांच जिला निर्वाचन कार्यालय में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने जांच के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के इंजीनियरों को नियुक्त किया है। जांच के दौरान नमूना मतदान वे डमी चुनाव चिह्न डालकर मशीनों की तकनीकी स्थिति जांचेंगे। जांच के दौरान नमूना मतदान भी होगा। इसमें हर बटन पर छह-छह वोट डाले जाएंगे। खराब मशीनें निर्माता कंपनी को वापस भेजी जाएंगी, जबकि सही मशीनों का विवरण आयोग के ईएमएस पोर्टल पर दर्ज होगा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी जिलाधिकारी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया में निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों, आयोग के प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक राजनीतिक दल से दो-दो प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने के लिए नामित करने की अपेक्षा की गई है। जांच की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और प्रतिनिधियों को पूरी प्रक्रिया से संतुष्ट कराने पर जोर रहेगा। पूरी जांच सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। निगरानी व्यवस्था से संबंधित जानकारी और आईपी एड्रेस मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वहां से भी प्रक्रिया पर नजर रखी जा सके। निर्धारित प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति की स्थिति में नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User