सिद्धार्थनगर में 16 साल की किशोरी को भगाया:शादी का झांसा देकर गांव के युवक पर केस दर्ज, तलाश जारी

Oct 09, 2026 - 09:27
0
सिद्धार्थनगर में 16 साल की किशोरी को भगाया:शादी का झांसा देकर गांव के युवक पर केस दर्ज, तलाश जारी
सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में 16 साल की एक किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक सोनू यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरैया गांव के रहने वाले पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 5 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे घर पर थी। इसी दौरान सोनू यादव उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का पता नहीं चला। इसके बाद 8 अक्टूबर को उन्होंने मिश्रौलिया थाने में शिकायत दर्ज कराई और किशोरी को ढूंढने की मांग की। शिकायत के आधार पर मिश्रौलिया पुलिस ने सोनू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक बाबूना यादव को दी गई है। पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User