सिद्धार्थनगर में मछली पकड़ने के विवाद में मारपीट:कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, 5 घायल; केस दर्ज

Oct 06, 2026 - 09:11
0
सिद्धार्थनगर में मछली पकड़ने के विवाद में मारपीट:कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, 5 घायल; केस दर्ज
सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र के रोहूड़िहा टोला उमरानगर में मछली पकड़ने के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। अमरिका के मुताबिक, 4 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे हकीक से मछली पकड़ने को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद हकीक, अदनान, नासरा, मोसरा और कमरजहां लाठी-डंडे लेकर अमरिका के घर पहुंच गए। अमरिका का आरोप है कि पांचों ने घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसकी पत्नी किसलावती, नाती रामू और पवन तथा बेटी बंदना को भी चोटें आईं। मारपीट के बाद सभी घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। डायल 112 पर दी सूचना, धमकी का भी आरोप अमरिका ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। उसने हमलावरों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। 5 अक्टूबर की रात दर्ज हुआ केस मोहाना थाने में 5 अक्टूबर की रात 10:08 बजे अमरिका की शिकायत पर हकीक, अदनान, नासरा, मोसरा और कमरजहां के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले की जांच सीओ विश्वजीत सौर्यान को सौंपी गई है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User