सीईसी के घर कालिख पोतने वाले कांग्रेसी जेल से रिहा:जुलूस निकालने पर पुलिस से नोकझोंक, भगत सिंह की फोटो लेकर पहुंचे समर्थक, नारेबाजी की
आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक निवास पर कालिख पोतने के मामले में जेल भेजे गए कांग्रेसियों की रविवार को जमानत के बाद रिहाई हो गई। जेल से बाहर आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। इस दौरान मौके पर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच तकरार भी हुई।
कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए जुलूस लेकर आगे बढ़े। जुलूस के दौरान पुलिस ने कांग्रेसियों को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन नारेबाजी के बीच माहौल गर्मा गया। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेसियों को मौके से हटाने का प्रयास किया।
कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विजय नगर स्थित पैतृक आवास पर प्रदर्शन कर कालिख पोत दी थी। उनके गेट पर वोट चोर लिख दिया था। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 6 लोगों को जेल भेजा था। शनिवार को CJM अदालत ने सुनवाई के दौरान धारा 307 के आरोप को निराधार मानते हुए उसे हटाने का आदेश दिया और सभी अभियुक्तों की जमानत मंजूर कर ली। रविवार सुबह कांग्रेस नेताओं को जिला जेल से रिहा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंचे थे। जेल से बाहर आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फूल मालाएं पहनाई गई। इस दौरान जुलूस निकाला गया। जुलूस को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाकर स्थिति सामान्य कराने की कोशिश की। कुछ देर तक पुलिस और कांग्रेसियों के बीच बहस और धक्का-मुक्की जैसे हालात बने रहे। जेल से रिहाई के बाद सभी शहीद स्मारक पहुंचे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)