सिकंदरपुर में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा:कई दलों के नेता पहुंचे, पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी के संघर्षों को याद किया
बलिया के सिकंदरपुर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय राम गोविंद चौधरी की स्मृति में एक सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें याद किया। सभा में सिकंदरपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर दिवंगत नेता को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद राय, ओम प्रकाश यादव, पूर्व प्रधान सत्येंद्र राजभर, दिग्विजय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव, आमोद यादव, सुजुकी सिंह और डॉ. आशुतोष गुप्ता समेत कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने स्व. राम गोविंद चौधरी के लंबे राजनीतिक व सार्वजनिक जीवन और उनके संघर्षों को याद किया। वक्ताओं ने उनके निधन को भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)