सिपाही ने बच्ची से दुष्कर्म और हत्या किया:गोरखपुर कोर्ट में गवाह ने दुकान में लगे CCTV फुटेज की पुष्टि की, अगली सुनवाई आज
गोरखपुर जिला अस्पताल से 10 साल की बच्ची को अगवा कर रेप और हत्या मामले में मंगलवार को छठवें गवाह का बयान दर्ज किया गया। बैंक रोड पर वी मार्ट के सामने प्लाइवुड की दुकान चलाने वाले अशहर जमील ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कोर्ट में साबित किया। इस फुटेज को जांच के दौरान विवेचक ने पेनड्राइव में सबूत के रूप में सुरक्षित रखा था।विशेष लोक अभियोजक राघवेंद्र त्रिपाठी और राम मिलन सिंह ने गवाह अशहर जमील का मुख्य बयान कराया। इसके बाद बचाव पक्ष के चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल बृजेश सिंह और डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल भगत गौड़ ने गवाह से सवाल- जवाब शुरू की। हालांकि जिरह की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब बचाव पक्ष की बची हुई जिरह 14 अक्टूबर को होगी। सोमवार को टल गई थी सुनवाई
जानकारी के मुतबिक सोमवार को वीआईपी कार्यक्रम के चलते वकीलों के न्यायिक कार्य से दूर रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी, जिसके बाद मंगलवार को अदालत ने कार्यवाही आगे बढ़ाई। इस मामले में अब तक पीड़िता के पिता और बड़ी बहन समेत कुल 5 गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। इनमें सीसीटीवी फुटेज की जांच करने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट, कोतवाली के मुकदमा लेखक और स्कूल की प्रिंसिपल शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)