सिपाही ने ऑनलाइन 500 रुपए घूस ली:केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे लिए रुपए, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत

Oct 14, 2026 - 22:13
0
सिपाही ने ऑनलाइन 500 रुपए घूस ली:केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे लिए रुपए, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत
हरदोई में टड़ियावां थाना क्षेत्र में तैनात एक सिपाही पर गाली-गलौज करने और रिश्वत लेने का आरोप लगा है। ग्राम इटहा (मजरा मुरादपुर) निवासी अक्षयराज ने बुधवार दोपहर 12:17 बजे एसपी को शिकायती पत्र दिया। पीड़ित ने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर भी शिकायत दर्ज कराई है। समाधान दिवस में शिकायत करने पर गाली देने का आरोप अक्षयराज के मुताबिक, उनके घर के सामने लगे नल का पानी पुरानी आबादी की खाली जमीन में बहता है। आरोप है कि गांव के कुछ लोग पानी की निकासी बंद करने का प्रयास कर रहे हैं और नाली नहीं बनने दे रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने पिछले शनिवार को समाधान दिवस में शिकायत की थी। मामले की जांच लेखपाल को सौंपी गई थी। पीड़ित का आरोप है कि समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देने से नाराज सिपाही शैलेश सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज की। सिपाही ने कथित तौर पर पूछा कि प्रार्थना पत्र उसे क्यों नहीं दिया गया। इसके बाद दो हजार रुपए की मांग की। 500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करने का दावा अक्षयराज के अनुसार, डर के कारण उन्होंने 12 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:34 बजे सिपाही के खाते में 500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। आरोप है कि इसके बाद भी सिपाही अतिरिक्त रुपए देने का दबाव बना रहा है। रुपए नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। एसपी से कार्रवाई की मांग पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल सिपाही पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User