SIR में छूटे नाम जोड़ने को चलेगा विशेष अभियान:मऊ में बीएलओ घर-घर सत्यापन कर फार्म-6 भरवाकर नाम शामिल कराएंगे

Oct 08, 2026 - 11:04
0
SIR में छूटे नाम जोड़ने को चलेगा विशेष अभियान:मऊ में बीएलओ घर-घर सत्यापन कर फार्म-6 भरवाकर नाम शामिल कराएंगे
मऊ में निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवेंद्र कुमार मऊ के निर्देश पर अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। बीएलओ पूर्व की निर्वाचक नामावली में दर्ज, लेकिन वर्तमान मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए पात्र मतदाताओं को चिह्नित करेंगे। ऐसे पात्र नागरिकों से फार्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अभियान के दौरान राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ समन्वय स्थापित करने और मतदाताओं को जागरूक करने पर भी जोर रहेगा। इसके साथ ही रैन बसेरों, श्रमिक बस्तियों तथा अन्य स्थानों पर रहने वाले पात्र नागरिकों को चिह्नित कर उन्हें मतदाता सूची से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवेंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को अभियान की नियमित समीक्षा और सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल होने से वंचित न रह जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User