सीतापुर में 4 दिन से लापता युवक का शव मिला:परिजनों ने संदिग्ध मौत बताते हुए मिश्रिख मार्ग किया जाम, पुलिस के आश्वासन पर खुला रास्ता
सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र से चार दिन से लापता 20 वर्षीय युवक नैमिष पुत्र राजू, निवासी समदासपुर कारखिला, का शव गुरुवार शाम करीब 5 बजे खैराबाद क्षेत्र में सड़क किनारे मिला। युवक कल्ली चौराहे पर कॉस्मेटिक की दुकान करता था। शव मिलने की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की। देर शाम कल्ली चौराहे पर परिजनों और ग्रामीणों ने मिश्रिख मार्ग पर आवागमन रोक दिया। इससे करीब 30 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही सीओ विशाल गुप्ता के साथ मिश्रिख, मछरेहटा, पिसावां और नैमिष थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। सीओ विशाल गुप्ता ने परिजनों को मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मार्ग पर यातायात बहाल कराया गया। चाचा ने दी तहरीर, जांच की मांग मृतक के चाचा सर्वेश ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। युवक चार दिन तक कहां था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई मौके पर कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह, नैमिष थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा, मछरेहटा थाना प्रभारी रजनीश वर्मा, पिसावां थाना प्रभारी प्रभात गुप्ता समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)