सीतापुर में आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत:पिता को खेत में देने जा रहा था पानी, एक महिला भी झुलसी
सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गांव में बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से 12 साल के किशोर गंगाराम की मौत हो गई। हादसे में 55 साल की माया देवी भी झुलस गईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है। गंगाराम अपने पिता मन्नी को खेत में पानी देने जा रहा था। तभी तेज बारिश और गरज-चमक शुरू हुई। लोग बारिश से बचने झोपड़ी की ओर भाग रहे थे। इसी दौरान बिजली गंगाराम पर गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महमूदपुर निवासी माया देवी (55) पत्नी महेश को सीएचसी पहुंचाया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है । बेटे गंगाराम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। क्राइम इंस्पेक्टर श्याम दास वर्मा और चौकी प्रभारी शिवकुमार यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । तहसील प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)