सीतापुर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन,ज्ञानेश के खिलाफ कार्रवाई की मांग:GIC चौराहे तक निकाला जुलूस, पुतला फूंकने के दौरान सड़क जाम को लेकर पुलिस से झड़प
सीतापुर में वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने व गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे शहर में प्रदर्शन किया। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता आंख अस्पताल स्थित गांधी प्रतिमा के पास जुटे। यहां से नारेबाजी करते हुए लालबाग के रास्ते जीआईसी चौराहे पहुंचे। यहां ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम करने के प्रयास को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल जिला अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के अनुसार देश में वोट चोरी का मुद्दा गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के पक्ष में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी है। शहर अध्यक्ष शिशिर वाजपेई ने कहा कि राहुल गांधी पिछले तीन वर्षों से वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की। पुतला छीनने को लेकर पुलिस पर लगाया आरोप पूर्व जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने का प्रयास किया और उसे लेकर चली गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुद्दे को आगे भी उठाते रहेंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश निषाद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। विनीत दीक्षित ने राहुल गांधी को विपक्ष की आवाज बताया, जबकि पूर्व शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव ने कहा कि कांग्रेसजनों का दायित्व संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रदर्शन में कमला रावत, प्रदीप सिंह चौहान, धीरेश कश्यप, संजय कुमार सनी, आमोद मिश्रा, सतीश अग्निहोत्री, शबनम, शोभित अवस्थी, नरेंद्र वर्मा, अनुपमा द्विवेदी, कृष्णा मुरारी मिश्रा, अयूब अहमद डंपी, इस्लाम अंसारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)