सीतापुर में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त:विवाद में 5 घायल, कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप

Oct 05, 2026 - 19:37
0
सीतापुर में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त:विवाद में 5 घायल, कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप
सीतापुर में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे सड़क किनारे खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त होने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार लोगों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में पांच लोग घायल हो गए। सूचना के बाद तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला लहरपुर कोतवाली क्षेत्र की भदफर चौकी अंतर्गत शाहपुर गांव का है। बाइक में टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद ग्राम चंदेसुवा निवासी सोनू मिश्रा की बाइक शाहपुर निवासी अनिल पुत्र सनेही की दुकान के सामने खड़ी थी। सोमवार को एक स्कॉर्पियो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक की मरम्मत कराने की बात को लेकर स्कॉर्पियो सवार लोगों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर स्कॉर्पियो सवार लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट में अनिल, ज्ञान प्रकाश, रोहित मिश्रा, राहुल और अनुराग निवासी शाहपुर घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ लहरपुर अभिषेक कुमार भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति संभाली। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चिकित्सकों ने अनिल मिश्रा और ज्ञान प्रकाश उर्फ दीपू मिश्रा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होगा सीओ लहरपुर अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User