सियाराम को गार्ड-ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई:राम मंदिर को 1 करोड़ का दिया था दान, पूर्व जिला संघचालक थे; प्रतापगढ़ में फूलों से सजी अर्थी

Oct 10, 2026 - 13:29
0
सियाराम को गार्ड-ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई:राम मंदिर को 1 करोड़ का दिया था दान, पूर्व जिला संघचालक थे; प्रतापगढ़ में फूलों से सजी अर्थी
प्रतापगढ़ में राम मंदिर निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये दान देने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक सियाराम उमरवैश्य को शनिवार को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके निधन से जिले में दुख का माहौल है। देखिए 3 तस्वीरें- सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय थे अंतिम यात्रा शनिवार सुबह घर से निकली। फूलों से सजी अर्थी को कंधा देने बड़ी संख्या में लोग आगे आए। रास्ते में जगह-जगह फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। सभी वर्गों के लोग उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे। सियाराम उमरवैश्य लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय थे। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये का दान देकर उन्होंने आस्था और समर्पण का उदाहरण पेश किया। चौकी इंचार्ज समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य और पूर्व विधायक बृजेश सौरभ ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। संघ परिवार ने इसे बड़ा नुकसान बताया। अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब उनके प्रति लोगों के सम्मान को दिखाता है। नगर कोतवाल सुभाष कुमार यादव और चौकी इंचार्ज भगवा रमेश तिवारी समेत पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User