स्कॉटलैंड-वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड ने ब्रिटेन से आजादी मांगी:अलग होने पर पहली बार तीनों नेताओं की मीटिंग, कहा- लंदन हमें नहीं रोक सकता

Sep 15, 2026 - 16:06
0
स्कॉटलैंड-वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड ने ब्रिटेन से आजादी मांगी:अलग होने पर पहली बार तीनों नेताओं की मीटिंग, कहा- लंदन हमें नहीं रोक सकता
स्कॉटलैंड, वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड की आजादी की मांग करने वाली पार्टियों के नेता पहली बार एक साथ आए हैं। वेल्स की राजधानी कार्डिफ में हुई बैठक में तीनों ने कहा कि इन देशों के लोगों को अपना भविष्य खुद तय करने का अधिकार है। उन्होंने ब्रिटेन की संसद वेस्टमिंस्टर को संदेश दिया कि वह लोकतांत्रिक तरीके से आजादी की मांग को रोक नहीं सकती। तीनों पार्टियां अपने-अपने क्षेत्रों को ब्रिटेन से ज्यादा अधिकार देने और आगे चलकर अलग देश बनाने की मांग करती हैं। हालांकि, आजादी के लिए जनमत संग्रह कब और कैसे कराया जाए, इस पर तीनों की राय एक जैसी नहीं है। तीनों नेताओं ने क्या कहा? बैठक के बाद जारी साझा समझौते में तीनों नेताओं ने कहा कि स्कॉटलैंड, वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड के लोगों को आत्मनिर्णय का अधिकार है। यानी वे खुद तय करें कि भविष्य में ब्रिटेन के साथ रहना है या अलग होना है। समझौते में कहा गया कि ब्रिटेन की कोई भी सरकार लोकतांत्रिक तरीके से इस फैसले को रोक नहीं सकती। नेताओं ने यह भी कहा कि पहली बार ब्रिटेन के इन तीनों हिस्सों में ऐसी पार्टियां सत्ता में हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों की आजादी की समर्थक हैं। खबर अपडेट हो रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User