स्कूलों में प्रचार का अब केवल 3 दिन मौका:शिक्षक MLC चुनाव के प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत; बड़े विद्यालयों में बढ़ी आवाजाही

Oct 15, 2026 - 11:10
0
स्कूलों में प्रचार का अब केवल 3 दिन मौका:शिक्षक MLC चुनाव के प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत; बड़े विद्यालयों में बढ़ी आवाजाही
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों के लिए स्कूलों में प्रचार के लिए अब केवल 3 दिन का समय बचा है। शनिवार के बाद से दशहरा के लिए स्कूल बंद हो जाएंगे। इसलिए प्रत्याशी अब तेजी से बड़े स्कूल, कॉलेजों में प्रचार करने पहुंच रहे हैं। इसके बार निजी बैठकों और सोशल मीडिया के माध्यम से ही प्रचार का मौका मिलेगा। एमएलसी चुनाव 23 अक्टूबर को होना है। इस क्षेत्र से शिक्षक एमएलसी चुनाव में 26 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। 17 जिलों में फैले इस निर्वाचन क्षेत्र में सभी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। भाजपा की ओर से ध्रुव कुमार त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है। वह 3 बार एमएलसी रहे हैं और चौथी बार मैदान में हैं। सपा ने भाजपा के बागी डा. संजयन त्रिपाठी को मैदान में उतारा है। संजयन दो बार स्नातक निर्वाचन का चुनाव लड़ चुके हैं और दूसरे स्थान पर थे। उनके पास भी इस क्षेत्र को चुनाव का अनुभव है। निर्दल प्रत्याशी के रूप में अजय सिंह मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। पिछले चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी के सामने वह रनर थे। इस बार उनके साथ सहानुभूति भी जुड़ी है। इसी तरह पिछले चुनाव में तीसरा स्थान पाने वाले राजीव यादव भी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रत्याशी हैं। एडेड विद्यालयों में उनकी भी अच्छी पकड़ मानी जा रही है7 55000 मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला इस चुनाव में लगभग 55000 मतदाता हैं। वे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें भी पिछले 6 सालों में लगभग 15 हजार मतदाता बढ़ाए गए हैं। इस बार जीत का कुंजी वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों के पास है। सीबीएसई एवं सीआईएससीई विद्यालयों के शिक्षकों को भी बड़े पैमाने पर वोटर बनाया गया है। एडेड विद्यालयों के मतदाता अपेक्षाकृत कम हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User