स्कूटी-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, 5 घायल:टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े; एक गंभीर

Oct 06, 2026 - 21:12
0
स्कूटी-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, 5 घायल:टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े; एक गंभीर
सम्भल के कैलादेवी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे बड़ा सड़क हादसा हुआ। बसला गांव में टूलटेक्स के पास लिंक रोड पर स्कूटी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। दूध प्लांट ड्यूटी पर जा रहे थे पप्पू रायपुर निवासी पप्पू (40) पुत्र भुल्लन सिंह स्कूटी से खऊपुर स्थित दूध प्लांट जा रहे थे। वह वहां चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक सवार दो युवक भी घायल बाइक पर बरेली सराय निवासी उमेश पुत्र नत्थू और सतवीर पुत्र कैलाश सवार थे। दोनों सोंधन के पास स्थित एक बाग में जा रहे थे। हादसे में दोनों भी घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पैदल जा रहे दो लोग भी चपेट में आए हादसे के दौरान सड़क से पैदल गुजर रहे दो अन्य लोग भी चपेट में आकर घायल हो गए। परिजन और राहगीर उन्हें निजी अस्पताल लेकर चले गए। निजी अस्पताल में इलाज होने के कारण देर रात तक दोनों के नाम और हालत की जानकारी नहीं हो सकी। राहगीरों ने पहुंचाया जिला अस्पताल हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने पप्पू की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार किया गया। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाई और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User