समाजवादी नेता के निधन पर शोक की लहर:बलिया के कलेक्ट्रेट परिसर में 'टहलुआ क्लब' ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता स्व. रामगोविंद चौधरी के निधन से जिले के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। इसी क्रम में शनिवार सुबह करीब सात बजे कलेक्ट्रेट परिसर में 'टहलुआ क्लब' के सदस्यों ने शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने स्व. रामगोविंद चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने उनके सरल व्यक्तित्व तथा सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया। सदस्यों ने कहा कि उनके निधन से बलिया ने जमीन से जुड़ा एक वरिष्ठ और अनुभवी जननेता खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)