समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की:मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 20 हजार रुपये प्रतिमाह और 5जी स्मार्टफोन भी मांगे
महराजगंज में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत काम करने वाली समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के जरिए मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि उन्हें अभी हर दिन 66 रुपये मिलते हैं, जो उनकी मेहनत और जिम्मेदारियों के हिसाब से बहुत कम है। सखियों ने मुख्यमंत्री से मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये हर महीने करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वे समूहों से जुड़ी महिलाओं को सरकारी योजनाओं और आजीविका के कामों में मदद करती हैं। कम मानदेय के कारण उन्हें आर्थिक दिक्कतें आती हैं। समूह सखियों ने काम को ठीक से चलाने के लिए 5जी स्मार्टफोन देने की भी मांग की। जिलाधिकारी ने महिलाओं को भरोसा दिया है कि उनका पत्र मुख्यमंत्री को भेज दिया जाएगा। इस दौरान संध्या, मीना, संजना, रामभवती, अनु, शांति, कंचन लता और आशिया खातून समेत कई समूह सखियां मौजूद थीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)