SN में सफलतापूर्वक हुआ दूसरा किडनी ट्रांसप्लांट:पिता ने दी बेटे को किडनी, तीन विभाग के डॉक्टर्स की टीम रही शामिल

Oct 12, 2026 - 07:19
0
SN में सफलतापूर्वक हुआ दूसरा किडनी ट्रांसप्लांट:पिता ने दी बेटे को किडनी, तीन विभाग के डॉक्टर्स की टीम रही शामिल
आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में 24 वर्षीय युवक दीपक का दूसरा सफल किडनी प्रत्यारोपण किया गया। सर्जरी में उनके पिता राजवीर ने स्वेच्छा से अपनी किडनी दान की। प्रत्यारोपण के बाद पिता और बेटा दोनों स्वस्थ हैं और प्रत्यारोपित किडनी अच्छी तरह काम कर रही है। इस सफलता के साथ मेडिकल कॉलेज ने किडनी प्रत्यारोपण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। डॉ. हेमंत गोयल के मार्गदर्शन में हुई सर्जरी कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता ने पूरी मेडिकल टीम को बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रत्यारोपण आरएमएल अस्पताल, नई दिल्ली के यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. हेमंत गोयल के मार्गदर्शन में किया गया। मरीज और डोनर के बीच ब्लड ग्रुप प्रत्यारोपण के अनुकूल था। डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि एसएन मेडिकल कॉलेज आम लोगों को सुलभ और किफायती दरों पर उच्च स्तरीय सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। तीन विभागों के डॉक्टरों ने संभाली जिम्मेदारी प्रत्यारोपण में ट्रांसप्लांट नेफ्रोलॉजी टीम से डॉ. अपूर्व जैन, डॉ. मुदित खुराना और डॉ. कैरवी भारद्वाज के साथ नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर रेजिडेंट्स शामिल रहे। ट्रांसप्लांट यूरोलॉजी टीम में डॉ. प्रशांत लवानिया, लीड ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. अभिषेक पाठक, डॉ. विजय त्यागी, डॉ. अंकुश गुप्ता और डॉ. प्रदीप देब ने योगदान दिया। इनके साथ यूरोलॉजी विभाग के जूनियर रेजिडेंट्स भी रहे। एनेस्थीसिया और नर्सिंग टीम का सहयोग सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी प्रोफेसर डॉ. अपूर्व मित्तल, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमृता गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रवीण पांडे और डॉ. प्रभा ने संभाली। एनेस्थीसिया विभाग के जूनियर रेजिडेंट्स ने भी सहयोग किया। प्रत्यारोपण के समन्वय की जिम्मेदारी ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर प्रदीप त्यागी ने संभाली। केटीयू नर्सिंग टीम, ऑपरेशन थिएटर की नर्सिंग इंचार्ज और उनकी टीम ने भी प्रक्रिया में योगदान दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User